राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के एक सौ नब्बे मामले आये। स्वास्थ विभाग से जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में एक लाख बारह हजार एक सौ इक्कीस मामले आ चुके हैं जिनमें इलाज के बाद एक लाख नौ हजार पांच सौ बत्तीस संक्रमित लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अब एक हजार पांच सौ पचासी मामले सक्रिय हैं। वहीं, अबतक इस संक्रमण से एक हजार चार लोगों की मौत हो चुकी है। कल राची से 87 पूर्वी सिंहभूम से 30, बोकारो से 18, पलामू से नौ, धनबाद से सात, देवघर और रामगढ से छह-छह, हजारीबाग से पांच, गढ़वा, खूटी और कोडरमा से चार-चार, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम से तीन-तीन, गुमला से दो और साहिबगंज से एक संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई।
पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के एक सौ नब्बे मामले: झारखंड
December 17, 2020 12:50 pm
42,663 Views
1 Min Read










Add Comment