क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य स्‍वास्‍थ्‍य

कोरोना महामारी को राज्य आपदा सूची में शामिल करने की मांग: झारखंड

गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोरोना महामारी को राज्य आपदा सूची में शामिल करने की मांग की है। विधायक ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। खासकर गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले कई ऐसे लोग भी हैं, जिनकी मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है। 70 फीसदी से अधिक वैसे लोगों की कोरोना से मौत हुई है जो परिवार में एकमात्र कमानेवाले सदस्य थे। ऐसे परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति है। उन्होंने कहा कि
जिस प्रकार ब्रजपात एवं सर्पदंश में मुआवजा देने का प्रावधान है उसी प्रकार, कोरोना संक्रमण से मरनेवालों के आश्रितों को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मुआवजा का भुगतान किया जाना चाहिए।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment