34 C
New Delhi
May 5, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ संस्कृति

समाज सेवियों ने नये साल के आगमन पर किया वन भोज,क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा

रैहान अख्तर (ब्यूरो चीफ कोल्हान)

मझगाँव: शुक्रवार के दिन कुमारडुँगी प्रखंड के समाजिक कार्यकर्ताओं ने नया वर्ष के आगमन को लेकर वनभोज कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम मे समाजसेवी पुरेन्द्र हेम्ब्रम ने बताया यह कार्यक्रम हम सभी समाज सेवीयों के लिए अच्छा निर्णयदायक रहा। कार्यक्रम में वृद्ध महिला-पुरुषों का पेंशन संबंधित समस्या, केसीसी ॠण संबंधित क्षेत्र के लोगों को हो रही विभीन्न समस्या को लेकर चर्चा किया गया। हेम्ब्रम ने कहा की सभी समस्या के लेकर विभाग के पदाधिकारी को अवगत कराया जाऐगा। इसपर प्रखण्ड के समाजसेवी समस्या को निदान करने का प्रयास करेंगे। कुमारडुंगी प्रखंड एक अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र हैं। यहां के लोगों जागरुक नहीं हैं। सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी नहीं है। लोगों तक सरकार से मिलने वाली सुविधाऐं पहुंचाई जाऐगी। सरकारी योजनाओं को गांव-गांव में पहुंचाने का प्रयास किया जाऐगा। इस मौके पर पटेल गागराई, रंजीत बागे, श्याम बागे, रुपचन्द्र बेहरा, अजय पोद्दार व अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

टुसू पर्व प्रकृति का उपासना है-सविता महतो

आजाद ख़बर

प्रतिभा रानी मंडल द्वारा निरंतर दिव्यांगों की सेवा जारी

आजाद ख़बर

6 करोड़ लागत से चांडिल डैम का होगा विकास। पर्यटन विभाग के निर्देशक ए दोड्डॆ ने विकास की संभावनाओं को तलाशने पहुंचे चांडिल डैम

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक