32.9 C
New Delhi
May 5, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से पोटका प्रखंड के हाता प्राचीन रामगढ़ आश्रम में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मेलन का आयोजन

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से पोटका प्रखंड के हाता प्राचीन रामगढ़ आश्रम में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता ठाकुर सोरेन, संचालन अमल विश्वास, स्वागत भाषण उत्पल साहू ने दिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान प्रभारी बिरसा सोय मौजूद थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात फूलों का माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता स्थित प्राचीन रामगढ़ आश्रम में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के एक प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कोल्हान प्रभारी बिरसा सोय ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर कराने का पूरा प्रयास संगठन की ओर से किया जाएगा। चुनाव के पहले ही सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने की जरूरत है। पंचायतों में भागीदारी से ही आगे मौका मिल सकता है। मौके पर जिला संयोजक सुनीत शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए जो भी संगठन के कार्यकर्ता इच्छुक हैं, उनका संगठन की ओर से सहयोग किया जाएगा। हर संभव मदद करने का काम किया जाएगा।

Related posts

बन रहे एनएच 32 से होने वाली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से रूबरू हुई विधायक सविता महतो

आजाद ख़बर

डीलर ने नहीं बाँटा दो महीने का राशन एसडीओ की शिकायत

आजाद ख़बर

दिव्यांग बूढ़े व्यक्ति की मदद को सामने आए स्थानीय नेता

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक