क्षेत्रीय न्यूज़ पर्यावरण राज्य

31 दिसंबर और एक जनवरी को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना

रांची समेत राज्य के अधिकतर इलाकों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के संकेत के कारण राज्य का भी मौसम बदल सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में ठंड का असर बढ़ेगा और आकाश में बादल छाये रहेंगे। रांची और आसपास के इलाके में सुबह में धुंध और कुहासा रहने के कारण सुबह एवं शाम होते ही ठंड बढ़ने की संभावना
है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment