क्षेत्रीय न्यूज़

ईंचागढ पुलिस ने 45 लीटर देसी शराब के साथ मोटरसाइकिल को किया जब्त

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: ईंचागढ थाना अंतर्गत कुटाम गांव के पास से ईंचागढ पुलिस ने करीब 45 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। इसी दौरान ईंचागढ पुलिस ने गोबिंद सेठ, पिता डोमन सेठ को गिरफ्तार किया है। ईचागढ़ थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।