29.1 C
New Delhi
May 4, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला के रक्त संग्रह समिति के अध्यक्ष बने चंदन कुमार सिंह

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)
चांडिल: रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां के रक्त संग्रह अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह को समिति के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष सरायकेला के उपायुक्त इकबाल अलम अंसारी ने चंदन कुमार सिंह को प्रमाण पत्र दिया। इस संबंध में जिला से नवंबर माह में ही राज्यपाल को सदस्यों की अनुशंसा संबंधित पत्र प्रेषित कर दिया गया था। उपायुक्त ने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर श्री चंदन कुमार सिंह का मनोनयन किया है। श्री चंदन कुमार सिंह ने कोरोना काल में गरीब और जरूरतमंदों के लिए रक्त संग्रह करने में अहम भूमिका निभाए थे। श्री चंदन कुमार सिंह को वर्ष 2021 2022 के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्त संग्रह के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

Related posts

जसपुरिया सेवा केन्द्र ने किया श्राद्धकर्म में सहायता

आजाद ख़बर

रिश्ते के देवर ने भाभी का हाथ पकड़ ले गया घर, पति द्वारा पत्नी को रखने से किया इन्कार

समाज सेवियों ने नये साल के आगमन पर किया वन भोज,क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक