क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

रसुनिया पंचायत के मुखिया बिमला मांझी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

कहा सुकसारि के एक भी ग्रामीण को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

चांडिल। चांडिल प्रखंड के रसुनिया ग्राम पंचायत के मुखिया बिमला मांझी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने चांडिल के बीडीओ नूतन कुमारी को सुकसारी पुनर्वास स्थल में प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुखिया के पति फागु राम मांझी ने कहा कि सुकसारी पुनर्वास स्थल में एक भी परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम नहीं होने से यहां के ग्रामीण सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना से वंचित रह गए हैं। ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभ दिलाने को लेकर मुखिया बिमला मांझी के द्वारा ग्राम सभा आयोजित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने का अवसर पर मुखिया बिमला मांझी, बिदुभुषण महतो, युधिष्ठीर महतो, अनिता सिंह सरदार, जागरू महतो, फागु राम मांझी उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment