अपराध

मझगाँव थाना क्षेत्र के खड़पोस में चिपकाया गया इश्तिहार

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

जगन्नाथपुर पुलिस ने न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तिहार को सदर सेक्रेटी के समक्ष चिपकाया..

मझगाँव: थाना क्षेत्र स्थित खड़पोस में शुक्रवार को पुलिस ने डुगडुगी बजाकर खड़पोस गांव के निवासी शेख अमीर उर्फ आमिर हुसैन, पिता अब्दुल रजाक के घर पर इश्तिहार न्यायालय के द्वारा निर्गत घर का दरवाजा पर ग्रामीणों एवं सदर सेक्रेटरी के समक्ष चिपकाया गया है।

ज्ञात हो की जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने बुधवार को जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 38/19 के प्राथमिकी अभियुक्त शेख अमीर उर्फ अमीर हुसैन मझगांव थाना क्षेत्र के गांव खड़पोस निवासी के घर पुलिस ने छापामारी की, इस दौरान अभियुक्त घर पर नहीं मिला। जिसके बाद छापामारी टीम ने दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष छापामारी किया की प्रक्रिया की, जानकारी हो कि जैतगढ़ के मो . मुस्तिक की डंपर जुलाई 2019 में चोरी हो गई थी। जिसके शेख अमीर उर्फ अमीर हुसैन प्राथमिकी अभियुक्त है। जो फिलहाल फरार चल रहा है । पुलिस धर पकड़ के छापामरी कर रही है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment