29 C
New Delhi
April 29, 2024
देश स्‍वास्‍थ्‍य

महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 89 पर पहुंची

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 14 नए मामलों के साथ 74 से बढ़कर 89 हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

210 संदिग्धों में से 15 लोगों के परीक्षण के नतीजे आ गए हैं, बाकी के नतीजों का इंतजार है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की चेतावनी के बाद भी यहां मामले बढ़ रहे हैं। टोपे ने कहा था कि राज्य में वायरस गुणात्मक स्तर पर फैलने की दहलीज पर पहुंच गया है।

टोपे ने अपील की है, यह समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने का है। हम इस वायरस के दूसरे चरण से तीसरे चरण में नहीं जाना चाहते हैं।

महाराष्ट्र में एक-एक दिन में तेजी से मामले बढ़े हैं – शुक्रवार को 53 से शनिवार को 64 हुए, रविवार को 74 हुए और फिर सोमवार को संख्या 89 पर पहुंच गई।

राज्य सक्रिय मामलों की संख्या में टॉप पर है, जिसके चलते टोपे लगातार लोगों से घरों में आइसोलेशन में रहने की अपील कर रहे हैं।

Related posts

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 16 हजार 432 नये मामलों की पुष्टि

आजाद ख़बर

केंद्र द्वारा डॉक्टरों और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का आदेश

COVID-19 के मद्देनजर, दिल्ली सरकार द्वारा ऑटो चालकों के लिए 5000 की घोषणा

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक