राज्य

झारखंड से अखबारों की सुर्खियां

झारखंड से अखबारों की सुर्खियां
राज्य से प्रकाशित सभी प्रमुख अखबारों ने झारखंड समेत पूरे देश में कोरोना संक्रमितों की रिकॉर्ड संख्या में मिलने की खबर को पहले पन्ने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
ट्रेनें न ही बंद होगी न ही कम होगी, जरूरत तो पड़ी और भी चलेंगी शीर्षक से रेलवे की खबर को प्रभात खबर ने पहले पन्ने पर छापा है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रवासियों द्वारा वापस लौटने की गुहार, खबर को हिन्दुस्तान ने पहले पन्ने पर लिया है।
दैनिक भास्कर ने अगले बहतर घंटे तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात होने की खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है।
भयावह हुआ कोरोना, उन्नीस की मौत शीर्षक से खबर को दैनिक जागरण ने पहले पन्ने की लीड बनाई है।
द टाइम्स ऑफ इंडिया ने रांची सदर अस्पताल में कोरोना सैंपलों की जांच में विलंब होने पर हाईकोर्ट द्वारा नाराजगी जताए जाने की खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है।
वहीं वयस्कों को अपनी मर्जी से किसी भी धर्म को चुनने का अधिकार से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को हिन्दुस्तान टाइम्स ने पहले पन्ने पर जगह दी है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment