दुमका जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक एक हजार आठ सौ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जबकि तीन सौ से ज्यादा संक्रमितों की जांच रिपोर्ट आनी है। इस वैश्विक महामारी से जिले में उन्नीस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थान पर निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इधर, धनबाद जिले में कल चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं चौरानबे नए मामले भी सामने आए। जिले में अब तक 450 से ज्यादा मामले हैं।
दुमका जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक एक हजार आठ सौ से ज्यादा मामले सामने
April 10, 2021 8:25 pm
42,641 Views
1 Min Read










Add Comment