अपराध क्षेत्रीय न्यूज़

लूट कांड का मुख्य आरोपी लादेन गिरफ्तार

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका प्रखंड अंतर्गत- कोवाली थाना क्षेत्र के रसूनचोपा पंचायत के र सू न चपा पुलिया के सामने में कुछ दिन पहले उड़ीसा के रहने वाला बकरी व्यापारियों से बंदूक की नोक पर एक लाख सत्तर हज़ार रुपये लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सोनू कुमार सिंह उर्फ लादेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

मैं आपको बता दूं कि 20 दिनों पहले कोवाली थाना क्षेत्र के रसूनचोपा पुलिया के समीप टाटा मैजिक वाहन पर फायरिंग कर उड़ीसा के रायरंगपुर के रहने वाले दो बकरी व्यापरियों से एक लाख सत्तर हज़ार लूट की घटना को अंजाम आठ लुटेरों द्वारा दिया गया था जिसमें से मौका ए वारदात कव्वाली पुलिस द्वारा पहले ही दो लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है वही कोवाली पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा के रहने वाले सोनू कुमार सिंह उर्फ लादेन को छापा मारकर गिरफ्तार कर कोवाली पुलिस जेल भेज दिया है l

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment