क्षेत्रीय न्यूज़ स्‍वास्‍थ्‍य

विधायक सविता महतो ने कराया 1लाख 30 हजार का बिल माफ

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चांडिल प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत सुकसारी निवासी बासंती मांझी व निमडीह प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी बेबीवाला महतो को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया कराया था। बासंती मांझी ने जमशेदपुर के गंगोत्री अस्पताल में अपना बच्चे को जन्म दिया। वही बच्चा का बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया। जहां इलाज के क्रम में अस्पताल में उनका बकाया बिल 60 हजार रुपया हो गया। वही बेबीवाला महतो का तबीयत खराब रहने से बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया था। जहां इलाज के क्रम में उनका बकाया बिल 70 हजार रुपया हो गया। वही दोनों के परिजनों ने अस्पताल का बिल चुकाने में असमर्थता जताते हुए इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर 1 लाख 30 हजार रुपए का बिल माफ कराते हुए दोनों को घर भिजवाया। उक्त बात की जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य सह विधायक का आप्त सचिव काबलु महतो ने दी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment