अभी-अभी क्षेत्रीय न्यूज़ दुर्घटना

मैजिक वैन पुल के रेलिंग से टकराई चार बाराती की मौके पर ही हुई मौत, कई लोग घायल।

जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा रांची हाइवे स्थित चिलगू के पास टाटा मैजिक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे मैजिक वैन में सवार चार बाराती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया। जहां दो बारातियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर किया गया।

https://twitter.com/azadkhabar1/status/1524607306171703296?s=20&t=qqu5QMMWQRVhKsBgVNZTFg

घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की है। घटना के बाद घटनास्थल में चीख पुकार से गूंजने लगा। पुल खून के रंग से लाल हो गया था। चप्पल जहां तहां बिखरे हुए थे।घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया जहां चार लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी घायल को एमजीएम में भर्ती किया गया है। बाराती चांडिल के उरमाल स्थित दाडदा गांव से रामगढ़ बारात गया हुआ था। बारात से लौटने के दौरान यह दुर्घटना घटी। चांडिल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मैजिक वाहन को जब्त कर लिया।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment