मनोरंजन राज्य

जमशेदपुर में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का भव्य आयोजन, पप्पू सरदार ने पेश की मिसाल

29 सालों से पप्पू सरदार मना रहे हैं यह अनोखा जन्मदिन।
29 सालों से पप्पू सरदार मना रहे हैं यह अनोखा जन्मदिन।

जमशेदपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची बाजार में दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई। पिछले 29 वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे पप्पू सरदार ने इस बार भी भव्य आयोजन किया। गुरुवार शाम गणेश पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें माधुरी दीक्षित के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में ‘स्पर्श क्रिएटिव एकेडमी’ के बच्चों ने अभिनेत्री के लोकप्रिय गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, इस्कॉन की टीम द्वारा किए गए ‘हरे राम हरे कृष्ण’ संकीर्तन ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन के दौरान शहर के 50 से अधिक वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। रात 11:30 बजे केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। शुक्रवार को दूसरे दिन के कार्यक्रम में करनडीह स्थित चेशायर होम में दिव्यांगों को भोजन कराया जाएगा। साथ ही, आम जनता के लिए निशुल्क चाट और बच्चों के लिए झूलों का प्रबंध किया गया है।


About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment