क्षेत्रीय न्यूज़ मनोरंजन

माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने पटना साहिब में टेका मत्था

पप्पू सरदार पहुंचे तख्त पटना साहिब
पप्पू सरदार पहुंचे तख्त पटना साहिब

जमशेदपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री Madhuri Dixit के प्रशंसक पप्पू सरदार एक बार फिर अपनी अलग पहचान को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को वह सड़क मार्ग से जमशेदपुर से तख्त पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अपने परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए अरदास की।

गुरुद्वारा पहुंचने के बाद पप्पू सरदार ने श्रद्धा के साथ मत्था टेका और लंगर सेवा के लिए दान भी दिया। इसके अलावा उन्होंने पटना रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

इस धार्मिक यात्रा में उनके पुत्र कर्ण और मित्र माधव भी साथ रहे। तीनों ने गुरुद्वारा में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

पप्पू सरदार की यह श्रद्धा और अभिनेत्री के प्रति उनका लगाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

इस दौरान तख्त पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव इन्द्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। वह पहले जमशेदपुर के टेल्को गुरुद्वारा और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान रह चुके हैं।