December 10, 2025
देशस्‍वास्‍थ्‍य

ऐसे और भी हो सकते हैं जनता कर्फ्यू: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक जनता कर्फ्यू के लिए तैयार रहने को कहा है। गोरखपुर से रविवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी ही एकमात्र तरीका है।

उन्होंने लोगों से सामूहिक रूप से महामारी के खिलाफ लड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 27 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जिनमें से 11 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

उन्होंने वायरस के प्रसार को रोकने में शामिल सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की। योगी ने आम आदमी को इस व्यापक अभ्यास का हिस्सा बनने के लिए कहा है। उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि संसाधन पर्याप्त हैं और लोगों को जल्दबाजी में खरीद और जमाखोरी का सहारा लेने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों को अधिक मूल्यों पर सामान बेचकर स्थिति का फायदा नहीं उठाने को लेकर भी चेताया है।

–आईएएनएस।

Related posts

भारतीय सहायता भेजे जाने पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर लागू की शर्तें

मरीना पार्क और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस द्वीप के बीच समुद्र में नौसेना के जहाजों पर रोशनी की जाएगी

आजाद ख़बर

जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में कायचिकित्सक राज कुमार मिश्रा का सेवानिवृत्त सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

ज़मीर आज़ाद

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक