खेल देश विदेश

बहरीन में एशिया युवा पैरा खेलों में भारतीय बैडमिंटन दल ने 16 पदकों के साथ कल अपना अभि‍यान पूरा किया

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

बहरीन में एशिया युवा पैरा खेलों में भारतीय बैडमिंटन दल ने 16 पदकों के साथ कल अपना अभि‍यान पूरा किया। बैडमिंटन में भारत के पैरा खिलाडि़यों ने चार स्‍वर्ण, सात रजत और पांच कांस्‍य पदक जीते। तोक्‍यो पैरालम्‍पिक में भाग लेने वाले पलक कोहली, संजना कुमारी और हार्दिक मक्‍कड़ ने तीन-तीन पदक हासिल किये।

https://twitter.com/nilugaikwad23/status/1467889869150060551?s=20

नित्‍या स्री और संजना ने एसएच 6 और एसएल 3 वर्ग के महिला सिंगल्‍स में स्‍वर्ण पदक जीता जबकि पलक और संजना ने महिलाओं के डबल्‍स (एसएल3-एसयू5) में तथा नेहल गुप्‍ता और अभिजीत सखूज़ा ने पुरूष डबल्‍स (एसएल3-एसएल4) में स्‍वर्ण पदक पर कब्‍जा किया।

विश्‍व के करीब तीस देशों के 23 वर्ष की आयु से कम लगभग सात सौ 50 खिलाडि़यों ने 2 से 6 दिसम्‍बर तक इन खेलों में हिस्‍सा लिया।

About the author

ज़मीर आज़ाद

Add Comment

Click here to post a comment