December 10, 2025
देश

दिल्लीः कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से किया खुद को शूट

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित अपने घर में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से खुद को गोली मारकर  गुरुवार को  खुदकुशी कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान स्वरूप चंद के तौर पर हुई है और वह द्वारका के सेक्टर 16 में रहता था।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुरुवार शाम करीब छह बजे घटना की सूचना मिली। लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं  मिलने पर  आत्महत्या  के कारण का पता नहीं लग पाया है।

कयास लगाया जा रहा है कि, खुदकुशी के लिए घरेलू कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि वह आईजीआई हवाई अड्डे थाने पर तैनात था। उनके परिवार में एक पत्नी, बेटी और बेटा है।

Related posts

शक्तिशाली बम पुलिस को निशाना बनाने और क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था

आजाद ख़बर

विवाद निवारण में न्‍यायालय का सहारा लेना अंतिम उपाय होना चाहिए- एन.वी. रमना

उड्डयन मंत्रालय: भारत ने श्रीलंका के साथ एयर बबल व्यवस्था के लिए  किया समझौता

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक