Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

झारखंड :गितिलपी चौक से पापरेया साई चौक तक जाने वाली कच्ची सड़क खस्ताहाल

कुमारडुँगी प्रखंड के गितिलपी चौक से पापरेया साई चौक होते हुए बेड़ामुण्डई गाँव जाने वाली सड़क करीब एक किलोमीटर तक कच्ची सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। कच्ची सड़क पर पैदल चलना भी लोंगो को दूभर हो गया है। जिसके कारण फिसलन भरी रास्ता पर लोंगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कुछ वर्ष पूर्व गितिलपी चौक से पापरेया चौक करीब एक किलोमीटर कच्ची सड़क में मिट्टी मुरमीकरण हुआ था तो लोगों में आस जगी थी कि जामुदा चौक से गितिलपी होते हुए पोखरिया गाँव तक जाने में लोगों को सुविधा होगी। दोनों गांव के अलावा आसपास के गाँवों के लोगों को भी आवाजाही में सुविधा होगी।

इस सड़क का जीर्णोद्वार नहीं होने से ग्रामीण आज भी कच्ची व उबड़-खाबड़ रास्ते मे चलने को विवश हैं। कुमारडुँगी प्रखंड के बेड़ामुण्डई पंचायत स्थित गितिलपी चौक से पापरेया साई चौक तक सड़क की स्थिति का आलम यह है कि बरसात में यह सड़क न सिर्फ कीचड़मय हो जाता है, वरन इस सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment