December 10, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़राज्य

नौकरी को सुरक्षित रखने के मुद्दे पर सहयोग एवं समर्थन की मांग: झारखंड

पटमदा के डाकबंगला परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिले के हाईस्कूल शिक्षकों ने झारखंड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई के माननीय विधायक श्री मंगल कालिंदी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने पिछले दिनों रांची उच्च न्यायालय द्वारा 13 अनुसूचित जिलों के हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति को रद्द करने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय से न्याय दिलाने एवं उनकी नौकरी को सुरक्षित रखने के मुद्दे पर सहयोग एवं समर्थन की मांग की। उपस्थित सभी शिक्षकों ने उच्च न्यायालय के फैसले के बाद उत्पन्न हालात से अवगत कराया। विधायक ने सभी शिक्षकों को आश्वस्त किया कि इस मामले में जिले के अन्य विधायकों से चर्चा करने के पश्चात मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपलोगों के पक्ष में हैं और वे चाहते हैं कि आपको न्याय मिले इसलिए आपलोग हिम्मत नहीं हारें, इंतजार करें न्याय अवश्य मिलेगा।

मौके पर शिक्षक विमल कुमार महतो, दीनबंधु सिंह, प्राणकृष्ण कुंभकार, ब्रजमोहन माझी, जगदीश महतो, प्रियरंजन महतो, अंजू कुमारी, स्वेता कुमारी महतो एवं नीतीश चंद्रवंशी उपस्थित थे। जबकि इस दौरान विधायक जी के साथ मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्र शेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, कालीपद महतो व विश्वामित्र दास आदि शामिल थे।

Related posts

चांडिल प्रखंड कार्यालय में हुआ विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

आजाद ख़बर

श्री श्री रास बिहारी ठाकुर मंदिर का उदघाटन विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया

आजाद ख़बर

आसनबनी में मना माराङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा का जयंती

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक