राज्य शिक्षा स्‍वास्‍थ्‍य

झारखंड: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित

रांची: राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें रिम्स के ट्रामा सेंटर में बनाये गये कोविड केन्द्र में भर्ती किया गया है। श्री महतो को कल रात से सांस लेने में तकलीफ थी। इसके साथ ही सर्दी, जुकाम और हल्की बुखार के साथ बदन दर्द की भी उन्हें शिकायत थी। आज सवेरे उन्हें उनके बोकारो स्थित आवास से एम्बुलेंस के जरिये रांची लाया गया और रिम्स में इलाज शुरू किया गया। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment