राजनीति राज्य

दुमका और बेरमो विधानसभा के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा: झारखंड

रांची: राज्य के दुमका और बेरमो विधानसभा के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर से कई नियम बनाए गए हैं। प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की सुविधा प्रदान की गई है। दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि दुमका विधानसभा क्षेत्र में तीन सौ अड़सठ बूथ बनाए गए हैं, जहां एकलाख चौबीस हजार सात सौ पचास पुरुष और एक लाख बाइस हजार नौ सौ अड़सठ महिला मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव आयोग से मिले दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। राज्य में सतारूढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल झामुमो ने दुमका सीट से बसंत सोरेन को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। भाजपा में भी प्रत्याशियों को लेकर गहन मंथन चल रहा है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment