क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

पीने के पानी के लिए तरस गए पुतकरसाई के ग्रामीण:झारखंड

कुमारडुँगी ब्लॉक के ग्राम पुतकरसाई में खराब हुई सोलर पंप ..

 

मझगाँव: कुमारडुँगी प्रखण्ड के पुतकरसाई में क्रेडा द्वारा कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की पोल खुल गई । ग्रामीणों ने बताया गया है कि तीन माह से खराब पड़े सोलर पंप की वजह से उन्हें पेयजय की समस्या झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी क्रेडा के अधिकारियों के ध्यान नहीं देने पर अब वे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की शरण में जाने का मन बनाया हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब ढाई लाख खर्च से बनी । यह सोलर सिस्टम तीन महीने से खराब पड़ी है । इस संबंध में कई बार पँचायत मुखिया को जानकारी देकर सुधरवाने की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment