30.1 C
New Delhi
July 27, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

महिला को घर से निकाल कर और निर्वस्त्र कर पीटानेे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

30 वर्षीय मार्कस हससा पूर्ति गिरफ्तार…

चांडिल: चौका थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने निर्वस्त्र कर महिला को पीटने का मुख्य आरोपी 30 वर्षीय मार्कस हससा पूर्ति को चांडिल के गोरिया कोचा महादेवबेड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। चांडिल के चौका थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक गांव से 34 वर्षीय विधवा आंगनवाड़ी सेविका महिला को दबंगों ने घर से बाहर बुलाकर घसीटते हुए कुछ दूर ले गई जहां मौजूद 10 से 12 लोगों ने पीड़ित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और खुले आसमान के नीचे ठंड में बंधक बनाकर रख कर छोड़ दिया।

मंगलवार के तड़के एक महिला किसी तरह से उसे रस्सी खोलकर उसे घर ले गई जहां से निर्वस्त्र का शिकार पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ खूंटी जिला स्थित अपने मायके पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार महिला को घर से बुलाने में तीन महिलाएं थी, जिनमें से एक वार्ड मेंबर बताया जा रहा है। पीड़िता के दो बेटे हैं बड़े बेटे 17 वर्षीय जो अपने खूंटी स्थित ननिहाल में रहता है और आंगनबाड़ी सेविका 12 वर्षीय छोटा बेटा उसके साथ रहता था। घटना की रात वह छोटे बेटे के साथ थी। इसी दौरान सोमवार की रात ओलिव कुसुम टोपनो, वार्ड मेंबर, सिसिला पूर्ति और अंजिला टोपनो आई और घर से बुलाकर तीनों ने घसीटते हुए बाहर ले गई। जहां 10 से 12 लोग मौजूद थे। पीड़िता का एमजीएम में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी मार्कस हससा पूर्ति को चौका थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने चांडिल के गोरियाकोचा महादेव बेड़ा से धर दबोचा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के निशानदेही पर दूसरी अभियुक्तों के खिलाफ जगह-जगह छापेमारी कर रही है। चौका थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Related posts

विधायक संजीव सरदार के प्रयास से अस्पताल का बिल माफ

आजाद ख़बर

कार के खाई में गिरने से बाल-बाल बचे तीनों: पोटका

चाण्डिल में मनाया शिबु सोरेन व सुनिल महतो का जन्म दिन

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक