क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

पिछले चौबीस घंटे में हुए सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत

राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले चौबीस घंटे में हुए सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गयी। धनबाद के राजगंज में बीती रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। इधर रांची-टाटा मार्ग पर नामकुम के जामचुआ के पास आज सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की स्थिति गंभीर है। उधर पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव में आज एक वाहन के धक्के से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। महिला सड़क पार कर रही थी।
वहीं साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के कोयला बाजार की मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। देवघर में अहले सुबह टाटा से गोड्डा जा रही बस घने कोहरे के वजह से पालोजोरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment