क्षेत्रीय न्यूज़

मानसिक तनाव से तंग युवक ने प्लास के पेड़ पर लटक कर की आत्महत्या

रैहान अख्तर (ब्यूरो चीफ कोल्हान)

मझगांव : मझगांव थाना के बालियापादा निवासी 18 वर्षीय घनश्याम तामसोय फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों ने बताया कि घनश्याम तामसोय काफी दिनों से तनाव में ग्रसित था। शानिवार शाम तालाब जाने की बात कहकर घर से निकला था। गांव से कुछ ही दूरी पर पलास पेड़ में गमछा से लटक कर आत्महत्या कर ली । शव को स्थानीय लोगों के द्वारा देख गांव में सनसनी फैल गई । मझगाँव थाना को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमीर हम्जा दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पुछ ताछ शुरु कर दी । मृत्तक के परिजनों ने बताया कई माह से घनश्याम तामसोय तनाव में था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया । पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है ।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment