December 10, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़

बिजली तार की चपेट में आने से बैल की मौत

रैहान अख्तर (ब्यूरो चीफ कोल्हान)

घटना खड़पोस के कुम्हार साई की है…

मझगाँव: प्रखंड के ग्राम पँचायत खड़पोस स्थित टोला कुम्हार साई में शुक्रवार को बिजली तार की चपेट में आने एक बैल की मृत्यु हो गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुम्हार साई के किसान जोनल कुम्हार का बैल टोला के निकट सड़क के नीचे घास चर रहा था कि इतने में ऊपर 11 हजार वोल्ट प्रवाहित तार टूटकर गिर जाने से उस बैल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। इस संबंध में पीडि़त व्यक्ति ने मुआवजा की मांग करते हुए प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन को पत्र देने की बात कही है। जिससे मुआवजा मिल सके।

Related posts

नारी निर्जातन के कट्टर प्रतिद्वंदी, सेवानिवृत्त शिक्षक, वरिष्ठ भू मापक, पुटलूपुंग ग्राम के ग्राम प्रधान का निधन

ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामनडीह गांव के बाहर खेत मे गुरुवार को एक लाश बरामद

आजाद ख़बर

पत्ता तोड़ने जंगल गई अधेड़ महिला को हाथी ने कुचला

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक