क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

हाथी के हमला से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में किया गया एम.जी.एम रेफर

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के ओड़ेया गाँव में गुरूवार को एक व्यक्ति को जंगली हाथी ने हमला किया,जिसके कारण घायल हुआ। घायल व्यक्ति का नाम सत्य प्रकाश महतो है,जो मुड़ू गाँव के रहने वाले बताया जा रहा है। ओड़ेया जंगल के आस पास जंगली हाथीयों का झुंड गुरुवार की तड़के सुबह विचरण करते देखा गया,तो हाथीयों का झुंड देखने के लिये स्थनीय लोगों का हुजुम उमड़ा।इसी क्रम में पीछे से आकर हाथी ने सत्य प्रकाश महतो नामक युवक पर हमका किया।जिसके कारण वह घायल हुआ।आनन फानन में लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नीमडीह में ईलाज के लिये भर्ती कराया,व प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतू एम.जी.एम.जमशेदपुर रेफर कर दिया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment