पर्यावरण राज्य

रांची के कांके इलाके का तापमान 2 डिग्री के पास

राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा के चलने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे कनकनी बढ़ गई है। कल रांची के कांके इलाके का तापमान 2 डिग्री के पास पहुंच गया। जबकि मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्शियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों और पेड़ पौधों से घिरे होने के कारण इस इलाके में सुबह पौधों पर बर्फ जमने की खबर आयी है। राजधानी रांची का तापमान सात डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं डाल्टनगंज में भी तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज पलामू, गिरिडीह और रामगढ़ में भी पारा पांच से छह डिग्री के बीच रहेगा। 21 से 23 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 24 दिसंबर से एक बार फिर आकाश में बादल छाये रहने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment