राजनीति राज्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आज से दो दिवसीय साहिबगंज आगगन की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आज से दो दिवसीय साहिबगंज आगगन की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने पतना प्रखंड पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया। इस अवसर पर एसपी अनुरंजन विसपोट्टा और मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्ना भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तलबरिया पतना फुटबॉल मैदान में हैलीपैड बनेगा। पतना मे मुख्यमंत्री अपने आवास में रात्रि विश्राम करेंगे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने धर्मपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास का भी जायजा लिया और समुचित सुरक्षा व्यस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment