क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति राज्य

आपसी विवाद मे चार जख्मी, घटना में घायल महिला कि हालत गंभीर

जगन्नाथ चटर्जी  (संवाददाता चांडिल)

चांडिल: ईंचागढ़ थाना क्षेत्र के खीरी गांव मे मंगलवार को आपसी विवाद मे दो चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मिलनचौक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ चारों का इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। मोहन महतो अपने परिजनों के साथ मकान एवं शौचालय बनाने के लिए मिट्टी खोदकर साफ कर रहा था। इसी दौरान श्रावन महतो विवादित जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हमला कर दिया। वहीं इस आपसी मारपीट की घटना में 40 वर्षीय श्रावण महतो, 35 वर्षीय भवानी महतो, 20 वर्षीय प्रकाश महतो तथा मोहन महतो कि 30 वर्षीय बेटी राशमनी महतो घायल हो गया। इस घटना में घायल भवानी महतो कि हालत गंभीर बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों मे पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही ईंचागढ़ पुलिस मिलनचौक स्थिति अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment