36.8 C
New Delhi
April 25, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति राज्य

आपसी विवाद मे चार जख्मी, घटना में घायल महिला कि हालत गंभीर

जगन्नाथ चटर्जी  (संवाददाता चांडिल)

चांडिल: ईंचागढ़ थाना क्षेत्र के खीरी गांव मे मंगलवार को आपसी विवाद मे दो चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मिलनचौक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ चारों का इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। मोहन महतो अपने परिजनों के साथ मकान एवं शौचालय बनाने के लिए मिट्टी खोदकर साफ कर रहा था। इसी दौरान श्रावन महतो विवादित जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हमला कर दिया। वहीं इस आपसी मारपीट की घटना में 40 वर्षीय श्रावण महतो, 35 वर्षीय भवानी महतो, 20 वर्षीय प्रकाश महतो तथा मोहन महतो कि 30 वर्षीय बेटी राशमनी महतो घायल हो गया। इस घटना में घायल भवानी महतो कि हालत गंभीर बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों मे पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही ईंचागढ़ पुलिस मिलनचौक स्थिति अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया।

Related posts

टुसू मेला हमारी धरोहर है-सविता महतो

आजाद ख़बर

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से पोटका प्रखंड के हाता प्राचीन रामगढ़ आश्रम में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मेलन का आयोजन

आजाद ख़बर

नि: शक्त एवं मानव संसाधन सेवा समिति के द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में 81 यूनिट किया गया रक्त संग्रह: झारखंड

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक