क्षेत्रीय न्यूज़ पर्यावरण राज्य

सोमवार की तड़के नवजात हाथी का सूंड कटा बच्चा का शव नीमडीह से बरामद

जगन्नाथ चटर्जी  (संवाददाता चांडिल)

चांडिल: सोमवार की तड़के चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के चिंगड़ी पांरकिडीह गांव में खेत से नवजात हाथी के मृत बच्चे का शव ग्रामीणों ने देखा जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना रहा। मालूम हो कि बीते दिनों चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में भी एक हाथी को मृत अवस्था में वन विभाग की टीम ने बरामद किया था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात हाथियों का झुंड इस गांव में घुसा था। इसी बीच नवजात हाथी का बच्चा झुंड से बिछड़ गया। जिसके बाद सोमवार के तड़के ग्रामीणों ने हाथी का सूंड कटा नवजात बच्चा मिलने की सूचना वन विभाग को दिया। वन विभाग की टीम वेटरनरी डॉक्टर के साथ मौके पर पहुंची और हुई मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। नवजात हाथी के बच्चे की मौत को बढ़ती हुई ठंड से भी देखा जा रहा है। परंतु सूंड कटे होने के कारण ठंड की वजह से मौत पर आशंका बनी हुई है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment