क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य संस्कृति

हाइतिरूल में मना संथाली भाषा दिवस

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल:सरायकेला जिला के कुकडु प्रखंड अन्तर्गत हाईतिरुल में मंगलवार को सेगेंल अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा संथाली भाषा विजय दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम ओलचिकी लिपि के आविष्कारक प. रघुनाथ मुर्मू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दुबराजपुर मार्डी ने लोगों को सम्वोधित करते हुये कहा संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल हुये सत्रह वर्ष बीत चुके,परन्तु किसी भी सरकार ने झारखंड में प्राईमारी विद्यालय स्तर पर ओलचिकी लिपि से पढ़ाई शुरू नहीं कर सका।जिससे संथाल समाज ढगा महसुस कर रहा है।उन्होंने यह भु कहा राज्य सरकार प्राईमारी स्तर पर ओलचिकी लिपि से पढ़ाई जल्द शुरू कराये।मौके पर दुबराज मार्डी, हड़कान मार्डी सुखन मुर्मू शैलेश्वर किस्कु, फलारी हाँसदा, बुधु सोरेन, सुकु टुडु, अरुण बास्के, सिंकु हाँसदा, मंगल हाँसदा, बिरबल किस्कु, श्यामसुन्दर मार्डी , बुद्धैश्वर मार्डी सरला हाँसदा, ठाकुरमुनी मार्डी आदि उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment