28.1 C
New Delhi
March 29, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति राज्य

आजसु के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो सैकड़ों चार पहिये वाहनों की काफिला के साथ सरायकेला रवाना

नवीन प्रधान (ब्यूरो चीफ सराईकेला)

तिरुलडीह : आजसु पार्टी केंद्रीय समिति के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ विश्वासघात सभा में शामिल होने के लिए मंगलवार को आजसु के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों चार पहिये वाहनों की काफिला में चांडिल ब्लॉक रोड से सरायकेला के लिए रवाना हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंडी जनता के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल एक साल पूरा कर लिया लेकिन विकास की स्थिति शून्य है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य सरकार के नाकामी के कारण यहां के लोग अन्य राज्यों में पलायन करने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो ने चुनाव पूर्व 22 घोषणा की थी लेकिन सरकार बनने के एक साल बाद भी एक भी विंदु पर काम नहीं हुआ। इस निकम्मा सरकार से विकास की उम्मीद करना बेकार है। इस अवसर पर आजसु के लक्ष्मीकांत महतो, जिला सचिव भोला महतो, सह सचिव अजय कुमार महतो, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक कालिंदी, संतोष प्रमाणिक, अमला मुर्मू, रेखा प्रमाणिक, सुलोचना प्रमाणिक, रेणुका देवी, दुर्योधन गोप, बेनुधर महतो, श्यामल महतो, बादल महतो, पटल चंद्र महतो, बृहस्पति महतो, गोराचंद सिंह मुंडा, नरसिंह सरदार आजसु छात्रसंघ के कोल्हान उपाध्यक्ष शेखर गांगुली, सचिव गोपाल गोप, बलराम आरडी, प्रशांत महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

विधायक सविता महतो ने किया तीन पीसीसी सड़क का उद्घाटन

ज़मीर आज़ाद

तिरिंगबुरी के लोग ढिबरी युग में जीने को मजबूर: झारखंड

आजाद ख़बर

घर का निर्माण घटिया स्तर का होने के कारण एक वर्ष के भीतर सभी मकान जर्जर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक