December 10, 2025
देशशिक्षा

केंद्र सरकार अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: थावरचंद गहलोत

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा है कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने बताया कि दसवीं कक्षा के बाद शिक्षा प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति के चार करोड़ से अधिक छात्रों के लिए अगले पांच वर्षों के लिए उनसठ हजार अड़तालीस करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मंजूर की गयी है। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रवृत्ति का साठ प्रतिशत स्वयं वहन करेगी जबकि शेष चालीस प्रतिशत राज्य सरकार देगी। श्री गहलोत ने बताया कि अनुसूचित जाति के लगभग एक करोड़ छत्तीस लाख छात्र जो अब तक दसवीं कक्षा के बाद शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ थे, उन्हें इस शुरुआत से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति की यह राशि डीबीटी के जरिए छात्रों के बैंक खातों में जमा करा दी जाएगी। श्री गहलोत ने यह भी बताया कि इन छात्रों के बैंक खाता संख्या सहित सूची राज्य सरकारों से हासिल की जाएगी।

Related posts

भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा ने विपक्षी दलों पर वंशवाद की राजनीति का लगाया आरोप

Zamir Azad

तिहाड़ के बाहर निर्भया जिंदाबाद, ए. पी. सिंह मुर्दाबाद के नारे लगे

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 5 जून की बैठक के बाद परीक्षा से संबंधित नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक