31.8 C
New Delhi
April 23, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़

जयपाल सिंह मुंडा के स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का हरेलाल महतो ने किया उद्घाटन

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के द्वारा नीमडीह के सिरका नारगाटांड़ में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जन्म जयंती के अवसर पर उनके स्मृति में आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि आजसु के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मारागं गोमके जयपाल सिंह मुंडा भारत के अनमोल रत्न थे। उन्होंने जन्म जयंती के अवसर पर उनके मूर्ति माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह, कुसुम कमल सिंह, जयराम सिंह, वृंदावन सिंह, दिगंबर सिंह, मनोहर सिंह, छुटु सिंह सरदार, मोतीलाल सिंह, माधव सिंह मुंडा, प्रकाश महतो, मोहन महतो, लक्ष्मीकांत महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

टैंकर के बैटरी ब्लास्ट हो जाने से लगी भीषण आग

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न

आजाद ख़बर

झारखंड: अनुमण्डल पदाधिकारी शंकर एक्का ने विभिन्न योजनाओं गहन समीक्षा की

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक