जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)
चांडिल: सरायकेला के जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने बढ़ते हुए कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए ईंचाडीह पंचायत के कई गांव में जरूरतमंद ग्रामीण लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने ईंचाडीह पंचायत के ईंचाडीह, बाबुडीह, टांड चौका सहित विभिन्न गांव में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा आने वाले समय में प्रखंड के विभिन्न गांव में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया जाएगा।











Add Comment