क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

पुतला दहन कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है झामुमो: विशाल चौधरी

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन कार्यक्रम कर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। ओर आंदोलनकारियों को गुंडा और पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा है। परंतु रांची में हुई दर्दनाक घटना पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे है। जबकि झारखंड सरकार झारखंड में पूरी तरह से महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार विफल रही है। जिन वादों के साथ वह सरकार में आई वे सभी वादे धरे के धरे रह गए, जिससे लोगो मे सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। आंदोलनकारियों और आक्रोशित लोगों को गुंडा कह उन पर कार्रवाई करते हुए उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पार्टी के झारखंड में सरकार है और एक वर्ष में 15 सौ से ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो चुके हैं। वह यहां विपक्ष में बैठे बीजेपी को दूसरे राज्यों की उदाहरण दे रहे है। सांसद प्रतिनिधि विशाल चौधरी ने कहा यह सब छोड़ उन्हें झारखंड की निर्भया को न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment