क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

प्रतिभा रानी मंडल द्वारा निरंतर दिव्यांगों की सेवा जारी

पोटका के जिप सदस्य प्रतिभा रानी मंडल द्वारा ” निःशक्त सेवा रथ ” की संचालन के माध्यम से निरंतर दिव्यांगों की सेवा जारी रखते हुये सेवा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आज सदर अस्पताल अपनी प्रतिनिधि भेज कर ” कोरोना काल ” के नियमानुसार दिव्यांगों की शारीरिक जाँच करवाते हुये प्रमाण पत्र बनवाने हेतु अपनी पत्रांक – 663, के माध्यम से – सिविल सार्जेन, पूर्वी सिंहभूम के समक्ष अनुरोध पत्र दिया गया.

जिसमें इन दिव्यांगों का आवेदन जमा किया गया – 1) अनाथ दास – बिरधा, 2) शंकरी दास – बिरधा, 3) जलधर दास – डोमजुड़ी, 4) जितेंद्र नाथ दास – कोदमा, 5) ननी वाला भकत – केशरपुर, 6) अहिल्या सरदार – चारडीहा, 7) विश्वेवार पुरान – ग्वालकाटा, 8) चम्पालता भकत – डोड़कासाई, 9) चित्रसेन रजक – तिलामुड़ा, 10) फणीन्द्र नाथ गोप – गीतिलता. जिप सदस्या श्रीमती मंडल के निदेश पर आज पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल द्वारा सिविल सार्जेन कार्यालय में आवेदन जमा किया गया तथा अगले 05 फ़रवरी को इन सभी दिव्यांगों का शारीरिक जाँच का डेट दिया गया. श्री मंडल बोले उक्त निर्धारित तिथि को सभी दिव्यांगों को ” निःशक्त सेवा रथ ” के माध्यम से घरों से सदर अस्पताल लाया जायेगा.

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment