कोविड-19 देश स्‍वास्‍थ्‍य

देश में कोविड टीकाकरण का दूसरा राष्ट्रव्यापी पूर्वाभ्यास 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 736 जिलों में सम्पन्न

corona image
देश में कोविड टीकाकरण का दूसरा राष्ट्रव्यापी पूर्वाभ्यास 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 736 जिलों में आज सम्पन्न हो गया। इस अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक टीकाकरण प्रक्रिया को सुगम बनाना है। प्रस्तावित टीकाकरण केन्द्रों पर लाभार्थियों के पंजीकरण और माइक्रोप्लानिंग की पूरी योजना का परीक्षण जिलाधिकारी को निगरानी में होगा। पूर्वाभ्यास में राज्य, जिला, प्रखंड और
अस्पताल स्तर के सभी अधिकारियों को कोविड टीकाकरण अभियान के सभी पहलुओं की जानकारी भी दी गयी।
भारत में दो कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन को आपातकाल इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। इससे पहले दो जनवरी को, पूरे देश में, पहला ड्राई रन सभी राज्यों के कुछ जिलों में किया गया था। शहर से लेकर गांव तक टीकाकरण का काम सुचारु रूप से कराने के लिए, लाखों कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा को छोड़कर, दश भर के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 736 जिलों में यह ड्राई रन आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश में आगामी 11 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन का अंतिम ड्राई रन किया जायेगा।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment