क्षेत्रीय न्यूज़

26 वर्षीय युवक का चांडिल और चौका पुलिस ने एनडीआरएफ टीम की मदद से नदी से निकाली शव

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के जायदा शिव मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी मे डूबने से करीब 26 वर्षिय मनीष कुमार राय की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक मूलतः दिल्ली के रहने वाले मनीष कुमार राय बोकारो के चंदन क्यारी स्थित एलेक्ट्रोस्टील कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। मृतक मनीष कुमार कंपनी में कार्यरत अपने अन्य सात दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने जायदा आया हुआ था। मृतक इकलौता बेटा था। दोस्तो के सात स्नान करने के दौरान मनीष अचानक नदी से गायब हो गया।

शव को निकालने के लिए चांडिल एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका, चांडिल थाना प्रभारी सनोज चौधरी, चौका थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव सोमवार सुबह से ही दल बल के साथ स्वर्णरेखा नदी तट पर पहुंचे और शव को निकाला। घटना रविवार की अपराह्न तीन बजे की है। मृतक की शव दोस्तो ने कंपनी के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। सभी लोग पिकनिक मनाने बोकारो से चांडिल के जायदा आये हुए थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment