क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत भूमि के रैयतों को नहीं मिला मुआवजा

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

मझगाँव: कुमारडुँगी प्रखण्ड के जोजोहातु फुटबॉल मैदान में बीरबल बागे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कुदाहातु चौक से उषमवीर और ईठर से उषमबीर तक लगभग 30 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण किया गया है जिसका मुआवजा रैयतों को 2014-15 से अब तक नहीं मिला जिसको लेकर बैठक में चर्चा किया गया । बैठक में विभिन्न गाँवों से सैकड़ो रैयत की उपस्थिति में एक समिति का गठन किया गया जिसका नाम “मुआवजा संघर्ष समिति” रखा गया है ।

जिसमें अध्यक्ष गोविन्द गोप,सचिव उपेन्द्र बागे और कोषाध्यक्ष बेगम बागे को बनाया गया है । समिति का उद्देश्य मुआवजा को लेकर आगे की रणनीति तैयार कर मुख्य रुप से उपायुक्त को इसके बारे में अवगत कराने व मुआवजा की राशि उपलब्ध करवाने की पहल किया जा सके । बैठक को मुख्य रुप से बीरबल बागे और गुरुचरण बागे द्वारा सम्बोधित किया गया । इस अवसर पर सैकड़ो रैयत उपस्थित थे ।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment