25.1 C
New Delhi
March 29, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़

झारखंड श्रमिक संघ के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र मैथी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: चांडिल प्रखंड के एन एच 33 स्थित उरमाल में शुक्रवार को झारखण्ड आंदोलनकारी व झामुमो नेता सह झारखण्ड श्रमिक संघ के महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैथी का जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जे.एस.एस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शैलेन्द्र मैथी को फूला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर झामुमो अध्यक्ष दिशोम गुरू शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, शैलेन्द्र मैथी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर शैलेन्द्र मैथी ने श्रमिकों के हित में तन, मन, धन से काम करने के अपने संकल्प को फिर से दोहराया।. उन्होंने कहा कि अपनी किसी भी समस्या को लेकर कोई भी श्रमिक निःसंकोच उनसे संपर्क कर सकता है। इस मौके पर संघ के प्रेस प्रवक्ता सूर्य नारायण यादव, अशोक कुमार घोष, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह मुंडा, जागरण सोरेन, शुक्लाल माझी, जाबलेन सांगा, कल्पना देवी, दिलीप प्रामाणिक, अरुण महतो, रिजु माझी, सनातन मुंडा सहित सैकड़ों महिला व पुरुष सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”

Related posts

कार चालक को लोगों ने धुना व पुलिस को सौंपा

आजाद ख़बर

जिसका कोई नहीं उसका खुदा होता है

आजाद ख़बर

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू पहुंचे चांडिल, सेंगेल अभियान के सभा को किया संबोधित

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक