Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़ खेल

विधायक सविता महतो ने खोखरो और नूतनडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के खोखरो नूतनडीह एवं टुईटुंगरी में रविवार को 16 दलों के बीच एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के रुप में ईचागढ़ के विधायक सविता महतो उपस्थित हुए। इस दौरान विधायक ने खोखरो, नूतनडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। वही चौका के टुईटुंगरी में विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खिलाड़ी एकाग्रता के साथ खेल को खेले और अपना लक्ष्य की प्राप्ति करें। उन्होंने कहा स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है । मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो,बिजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, शशांक महतो, झरी माझी, पदमालोचन महतो आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment