क्षेत्रीय न्यूज़

कच्ची सड़क से नुंदिया साई बस्ती के निवासी हैं परेशान

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

मझगाँव: प्रखण्ड मुख्यालय से महज 15  किलोमीटर दूर ग्राम पोखरिया पंचायत अंगरपदा  के नुंदिया साई के लोग सड़क सुविधा से वंचित है। प्रखण्ड मुख्यालय से लगे इस गांव तक जाने के लिए सड़क तक नहीं है। यह समस्या विगत एक दशक से है। ग्रामीणों ने जगह- जगह सड़क के लिए गुहार लगाई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

ग्राम पोखरिया टोला नुंदियासाई पंचायत अंगरपदा में लगभग 26 घरों की आबादी है ।इन ग्राम वासियों को अपने गांव से बाहर जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। गांव वासी आज भी पुराने कच्चे मार्ग से ही आना-जाना करते हैं गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिला- पुरुष को यदि गांव से बाहर स्कूल, अस्पताल, प्रखण्ड मुख्यालय या कहीं भी जाना है तो इन ग्रामवासियों को गांव की एक किलोमीटर कच्ची सड़क से गुजरना होता है बाकी मौसम में तो लोग किसी प्रकार से निस्तार कर लेते हैं लेकिन बारिश के मौसम में इस कच्चे रास्ते से निकलना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन होता है। कारण की एक किलोमीटर तक कच्चे रास्ते में जगह-जगह पानी कीचड़ ,गड्ढे से चलना आसान नहीं रहता।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment