Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़

टोला में नहीं है सड़क, लोग होते हैं परेशान

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

मुख्य सड़क पहूँचने के लिऐ पगडंडी का लेते हैं सहारा, करते हैं ऐदेल नाला पार, नाला में नहीं है पूलिया…

कुमारडुँगी: छोटालुन्ती से उत्तर पश्चिम में बसे महज 2 किमी दूरी पर स्थित टोला गाड़ासाई में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोला में मार्ग ही नहीं है । टोला वासी पगडंडीयो के सहारे मुख्य मार्ग पहूँचते हैं। लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

छोटा रायकमन ग्राम पंचायत के छोटा लुन्ती गांव के टोला में करीब 12 घरों की आबादी है ओर सभी लोग कृषि पर निवास करते हैं, लेकिन इस टोला में कच्ची सड़क तक नहीं है साथ ही प्रखण्ड कार्यालय या पँचायत भवन जाने के लिए ऐंदेल नाला में पुलिया नहीं है जिससे वर्षा के दिनों में लोंगो को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क के निर्माण के लिए कई बार विधायक से लेकर जन प्रतिनिधियों को अवगत करवाया, लेकिन टोला में सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment