क्षेत्रीय न्यूज़

जहरीले सांप काटने से युवती की स्थिति गंभीर

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

22 वर्षीय युवती निसांगी की स्थिति गंभीर..

मझगांव : मझगांव थाना अन्तर्गत पड़सा पंचायत के ताड़ापाई गांव निवासी प्रहलाद पिगुंवा के पुत्री 22 वर्षिय निसांगी पिगुंवा को जहरीला सांप के काटने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार निसांगी पिगुंवा अपने घर में माघे पर्व की तैयारी को लेकर साफ- सफाई कर रही थी। घर अंदर ही जहरीला सांप बसेरा बनाया था। मिट्टी थोपने के दौरान युवती को हाथ में साँप ने काटा । इस दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि निंसागी को सांप ने काटा तो उसके परिजनों ने आनन-फानन में मझगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया मिली जानकारी के अनुसार निसांगी पिगुंवा की हालत गंभीर बनी हुई है उसके मुंह से झाक निकल रहा था। चिकित्सको ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment